होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : गंभीर मामलों के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

सागर : गंभीर मामलों के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : गंभीर मामलों के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
सागर। थाना बांदरी पुलिस ने तीन अलग-अलग गंभीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना बांदरी के अपराध क्र. 362/25 में आरोपी मानसिंह लोधी पिता कल्याण लोधी निवासी रूरावन थाना छानबीला के विरुद्ध नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने उसके ग्राम रूरावन से गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में अप्रैल 2026 में ग्राम मोठी स्थित सड़क निर्माण सामग्री प्लांट के पास यश राजपूत निवासी मोठी के साथ लोहे की रॉड एवं पाइप से जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे आठ नामजद आरोपियों में से आरोपी रोहित पिता सुरेंद्र लठार निवासी जींद, हरियाणा को पुलिस ने बांदरी से गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में ग्राम हनोता में जमीन विवाद को लेकर हरनाम सिंह लोधी के साथ कतरना, कुल्हाड़ी एवं डंडों से मारपीट की गई थी, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में आरोपी अमर लोधी, सुरेंद्र लोधी, मेमबाई एवं अनीता लोधी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आरोपी नरेंद्र लोधी को पुलिस ने सागर से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उप जेल खुरई में दाखिल किया गया है। उक्त तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह गुर्जर, जयराम यादव, राजेश यादव, अरविंद, सत्येंद्र राजपूत की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!