सागर : 21 अप्रैल को थी शादी, उससे पहले मौत! परिजनों का आरोप ; एक्सीडेंट नहीं, साजिशन हत्या ?
सागर। जरुआखेड़ा–बांदरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हुए संदिग्ध सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती लक्ष्मी अहिरवार की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने सागर-बीना मार्ग पर झंडापुर के पास चक्काजाम कर दिया। करीब दोपहर 2 बजे परिजन शव को सड़क पर रखकर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाइश देते रहे।
परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है, जिसे दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मकान गिराने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक मृतका की 21 अप्रैल को शादी होना तय थी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों का कहना है कि शाम करीब 4 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली, जब युवती को अस्पताल लाया जा चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार हमे बताया गया मृतिका आसिफ खान निवासी सुमरेड़ी के साथ बाइक पर थी। आरोप है कि युवक उसे परेशान ब्लेकमेल करता था और संभव है कि उसने बुलाया हो। या जबरदस्ती ले जा रहा हो,फिर पुलिया के यहां ले जाकर हत्या कर दी और एक्सीडेंट का रूप दिया जा रहा हो परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि हादसा हुआ, तो युवक को गंभीर चोट क्यों नहीं आई और बाइक क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था और पुलिस प्रशासन स्थिति संभालने में जुटा हुआ था।








