होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : चप्पल पकड़ने नदी में उतरा 11 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बहा

सागर : चप्पल पकड़ने नदी ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : चप्पल पकड़ने नदी में उतरा 11 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बहा

सागर/मालथौन। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को मड़खेड़ा गांव के पास जामनी नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा बह गया। हादसे के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार मड़खेड़ा निवासी जोगिंद्र पिता लीलाधर लोधी अपने छोटे भाई के साथ नदी के पुल पर बह रहे पानी में पैर धो रहा था। इसी दौरान उसकी चप्पल पानी में बह गई। चप्पल पकड़ने के प्रयास में जोगिंद्र नदी की ओर चला गया और अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। जिले से गोताखोर और बचाव दल को भी बुलाया गया। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चल सका है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदी नालों के आसपास सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, निगरानी बढ़ाने और लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखने के पुख्ता इंतजाम किये जाने चाहिये, ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All