होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

यूट्यूबर के गाने पर सेन समाज में गुस्सा,बिहार के चैनल मालिक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

यूट्यूबर के गाने पर सेन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

यूट्यूबर के गाने पर सेन समाज में गुस्सा,बिहार के चैनल मालिक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

सागर/बीना। तहसील कार्यालय में मंगलवार को सेन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। समाजजनों ने यूट्यूब पर प्रसारित एक गाने को लेकर नाराजगी जताते हुये एसडीएम के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा। सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव सेन और कांग्रेस शिल्पी बोर्ड के जिलाध्यक्ष अशोक सेन के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि वैशाली बिहार के डुमरा निवासी गणेश लाजवाब यादव ने यूट्यूब पर आपत्तिजनक सामग्री लगातार प्रसारित कर रहा है। हाल ही में जारी गाने बाप चलावे सैलून 3 में इस्तेमाल किये गये शब्दों पर समाज ने एतराज जताया है। समाजजनों का कहना है कि इस तरह के गानों से सैलून व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों के स्वाभिमान और भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा नेता राकेश सेन ने कहा सेन समाज एक मेहनती और सम्मानित समाज है। समाज को टारगेट कर उनके पारंपरिक पेशे का मजाक उड़ाना बेहद निंदनीय है। प्रशासन को तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिये। अशोक सेन ने कहा कि यह सिर्फ एक गाने का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कृति से जुड़ा मामला है। ऐसे मामलों में कड़ा संदेश देना जरूरी है। यूट्यूब से संबंधित विवादित गाने और इस तरह की अन्य आपत्तिजनक सामग्री को तत्काल हटवाया जाये। आरोपी के यूट्यूब चैनल को बंद किया जाये। आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाये। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजीव सेन, अशोक सेन, राकेश सेन, सुखलाल सेन, राजू सेन, वीरेंद्र सेन, अनुराग सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All