होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर जनसुनवाई में सनसनी: बेटे से न मिलने के दर्द में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान

सागर जनसुनवाई में सनसनी: बेटे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर जनसुनवाई में सनसनी: बेटे से न मिलने के दर्द में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान

सागर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया,ज़ब एक महिला ने अपने बैग से बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बोतल छीन ली और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार तस्लीम बेगम नामक महिला दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसका बेटा, जो वर्तमान में सागर केंद्रीय जेल में बंद है, जेल के अंदर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा उससे पैसे की मांग की जाती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा और जेल के कुछ कर्मचारी दबाव बनाकर धमकियां दे रहे हैं। उसने आशंका जताई कि उसके पुत्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी और उसकी शिकायत गंभीरता से सुनी। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!