होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सागर कलेक्टर कार्यालय के पास क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सागर कलेक्टर कार्यालय के पास क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

सागर। पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब सागर में भी आंदोलन शुरू हो गया है।

गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे अधिवक्ताओं और भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के सदस्यों के साथ छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सागर में शांतिपूर्ण क्रमिक भूख हड़ताल करने की सूचना संबंधी ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद शाम करीब 4 बजे सभी लोग कलेक्टर कार्यालय के पास क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसान साथी भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं और अधिवक्ता भी लगातार क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल रहेंगे। हमारी मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए, पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय हो और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All