होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ : तीन सूत मोटी लोहे की सरिया से लटका मिला युवक का शव,पुलिस बोली आत्महत्या, परिजन ने कहा हत्या

शाहगढ़ : तीन सूत मोटी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ : तीन सूत मोटी लोहे की सरिया से लटका मिला युवक का शव,पुलिस बोली आत्महत्या, परिजन ने कहा हत्या
शाहगढ़। सुभाष चंद्र बोस वार्ड स्थित घर में 22 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि परिजन ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। शाहगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है। शनिवार को सुबह छह बजे घर के लोगों ने गैलरी में दस फीट ऊंचे छत की ढाई फीट लंबी निकली तीन सूत मोटी सरिया पर राहुल को हुये लटकते देखा। सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सरिया से लटके शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये शाहगढ़ अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान वार्ड निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र काशीराम पटेल के रूप में हुई। मृतक राहुल ट्रैक्टर चालक था, मृतक के पिता काशीराम पटेल पर छोटे भाई सीताराम ने पुलिस को बताया कि घर के बाजू निवासरत नंदराम आठिया, साले मंगल आठिया और जीजा नरेश आठिया के साथ देर रात तक था। इसके बाद सुबह शव सरिया पर लटका मिला। उन्होंने घटना को हत्या करार देते हुये जांच की मांग की। मामले में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया भी है। मामला दर्ज कर सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। पीएम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!