होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

15 दिन पहले बजी थीं शहनाइयां, आज सड़क हादसे में उजड़ गया नवविवाहित का संसार

15 दिन पहले बजी थीं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

15 दिन पहले बजी थीं शहनाइयां, आज सड़क हादसे में उजड़ गया नवविवाहित का संसार

दमोह/तेंदूखेड़ा–पाटन–जबलपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे पाटन से लगभग तीन किलोमीटर आगे गुरु पिपरिया गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक ने दमतोड़ दिया है तो 7 लोग घायल हैं जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है जबलपुर की ओर से लोहे के गाटर एंगल लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने सामने से आ रही एक ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला कार को लगभग 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में ईको कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक कार में बुरी तरह से फंस गया कार में सवार सभी लोग तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं जो जबलपुर जा रहे थे

तेंदूखेड़ा से जबलपुर जा रही थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईको कार में महिलाएं और दो छोटे बच्चे सहित एक ही परिवार के 6 सवार थे अन्य कार चालक और दोस्त जो तेंदूखेड़ा से जबलपुर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए। हादसे में ईको कार मालिक अजय पिता उत्तम पटेल (25 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना तेंदूखेड़ा को गंभीर अवस्था में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि अजय का विवाह मात्र 15 दिन पहले ही हुआ था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस डायल 112 एवं 108 एंबुलेंस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने के का प्रयास किया गया करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। कार की बॉडी को काटने के लिए क्रेन, गैस कटर, लोहे के सब्बल और हथौड़ों की मदद ली गई। साथ ही ट्रैक्टर की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से पाटन सिविल अस्पताल भेजा गया, अति गंभीर अजय पटेल की पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है

हादसे में यह हुए घायल

इस हादसे में घायल होने वालों में प्रवीण पिता हल्लेभाई गौड़ (23 वर्ष), अंजना पति प्रवीण गौड़ (21 वर्ष), शिवा पिता प्रवीण गौड़ (2 वर्ष), शिवन्या पिता प्रवीण गौड़ (3 वर्ष) निकेता पिता महेश गौड़ (20 वर्ष), नीतू पिता महेश गौड़ (18 वर्ष), निवासी खगोरिया, थाना तेंदूखेड़ा, तथा प्रांजल पिता नरेश यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 4, तेंदूखेड़ा शामिल हैं। बताया गया है कि प्रवीण गौड़ का परिवार मूल रूप से ऊनाडीखेड़ा गांव का निवासी है, जो वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत विस्थापित होने के बाद वर्तमान में तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 4 में निवास कर रहा है बताया गया है कि प्रवीण अपनी पत्नी की जांच कराने जबलपुर जा रहा था जो ईको कार को किराए से लेकर गया था

पुलिस के अनुसार सभी लोग किसी निजी कार्य से तेंदूखेड़ा से जबलपुर जा रहे थे। पाटन से आगे गुरु पिपरिया गांव के पास जबलपुर की ओर से आ रहे ट्राले से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार को ट्राला काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया

इनका कहना –

घटना के संबंध में पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत में बताया दुर्घटना में कर चालक अजय पटेल की पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई 7 लोग घायल हैं जिसमें 6 को जबलपुर रेफर किया गया है ट्रक को जप्त कर लिया गया है ड्राइवर मौके से फरार हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!