होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

युवा मुक्केबाजों का दमखम: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अंडर-15 बॉक्सिंग ट्रायल्स का आगाज, प्रतिभाओं की जोरदार भिड़ंत शुरू

युवा मुक्केबाजों का दमखम: मेजर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

युवा मुक्केबाजों का दमखम: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अंडर-15 बॉक्सिंग ट्रायल्स का आगाज, प्रतिभाओं की जोरदार भिड़ंत शुरू

सत्र् 2026-27 में 15 वर्ष से कम आयु के बालको का आवासीय बाक्सिंग (बालक) छात्रावास में प्रवेश हेतु 02 दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर चयन/ट्रायल्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ।
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार सत्र् 2026-27 में 15 वर्ष से कम आयु के बालको का आवासीय बाक्सिंग (बालक) छात्रावास मे प्रवेश हेतु मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम झॉसी पर आयोजित होने वाले 02 दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर चयन/ट्रायल्स एवं प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज दिनांक 03 अप्रैल, 2026 को मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम झॉसी पर किया गया, जो दिनांक 03 व 04 अप्रैल, 2026 तक संचालित होगा।


उक्त चयन/ट्रायल्स एवं प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री सतीश कुमार यादव अर्जुन अवार्डी /ओलम्पियन को श्री कर्मवीर सिंह प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बुके एवं प्रतीक चिन्ह् लगा कर स्वागत किया साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री सुबोध खाण्डेकर पुर्व अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को श्री अब्दुल हमीद जिला सचिव बॉक्सिंग संघ, झॉसी एवं श्री बृजेन्द्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर द्वारा बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाग कर रहे समस्त खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से अपनी कड़ी मेहनत के साथ अपने-अपने खेल में नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर उत्कृष्ठ खेल प्रतिभा निखारने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री अभिषेक धानुक क्रीड़ाधिकारी गाजियाबाद, श्री भूपेन्द्र कुमार यादव उप क्रीड़ाधिकारी मुजफ्फरनगर, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक सहारनपुर आदि उपस्थित रहें।

आज खेले गये मैचो का परिणााम:-
1. भार वर्ग-44-46 किग्रा0 में अवि राज (रेड) मेरठ व अभय (ब्लू) गोरखपुर में मध्य मैच खेला गया। जिसमें गोरखपुर अभय ने जीत दर्ज की।
2. भार वर्ग-36-38 किग्रा0 में मो0 मुसैब (रेड) कानपुर व आदित्य (ब्लू) कानपुर में मध्य मैच खेला गया। जिसमें कानपुर के मो0 मुसैब ने जीत दर्ज की।
3. भार वर्ग-36-38 किग्रा0 में आर्यमन (रेड) वाराणसी व अराध्य (ब्लू) कानपुर में मध्य मैच खेला गया। जिसमें वाराणसी के आर्यमन ने जीत दर्ज की।
4. भार वर्ग-38-40 किग्रा0 में सोहम (रेड) मेरठ व शिखर मिश्रा (ब्लू) देवीपाटन में मध्य मैच खेला गया। जिसमें मेरठ के सोहम ने जीत दर्ज की।
5. भार वर्ग-38-40 किग्रा0 में मोनू ठाकूर (रेड) अलीगढ़ व वंश (ब्लू) सहारनपुर में मध्य मैच खेला गया। जिसमें सहारनपुर के वंश ने जीत दर्ज की।
6. भार वर्ग-40-42 किग्रा0 में अंश बदौरिया (रेड) आगरा व आयुष (ब्लू) मेरठ में मध्य मैच खेला गया। जिसमें मेरठ केे आयुष ने जीत दर्ज की।
7. भार वर्ग-40-42 किग्रा0 में अर्पण (रेड) सहारनपुर व देवांश (ब्लू) देवीपाटन में मध्य मैच खेला गया। जिसमें देवीपाटन के देवांश ने जीत दर्ज की।
8. भार वर्ग-42-44 किग्रा0 में गुलशन (रेड) कानपुर व जैश वर्मा (ब्लू) कानपुर में मध्य मैच खेला गया। जिसमें जैश वर्मा ने जीत दर्ज की।
अम्पायर/रैफरी – श्री दीपक मिश्रा आगरा, श्री प्रदीप यादव दिल्ली, श्री देवेन्द्र सिंह दिल्ली, श्री रूप सिंह दिल्ली, निसार खान झॉसी, श्री अब्दुल हाफिज झॉसी, श्री राज किशोर प्रयागराज, देवेन्द्र सिंह झॉसी, आकिब खान झॉसी, विपिन कुमार प्रयागराज।
अन्त में श्री कर्मवीर सिंह प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व पत्रकार बन्धुओें आदि का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर, श्री अंकुर राणा भारोत्तोलन प्रशिक्षक, श्री विष्णु लाल जिम्नास्टिक प्रशिक्षक, श्री बृजेन्द्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर, श्री विकास वेंद्या जिम ट्रेनर, कु0 श्रृद्धा अहिरवार वरिष्ठ खिलाड़ी बॉक्सिंग, आदि उपस्थित रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!