रोटरी क्लब पटना के द्वारा शिक्षक सम्मान 2026 आयोजन किया गया
सागर। आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को पटना के गायघाट स्थित मशहूर होटल kL7 में रोटरी क्लब पटना के तत्वाधान में शेपिंग फ्यूचर अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री माननीय श्री राम कृपाल यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस भव्य आयोजन में पटना शहर के अनेक गन्य मान्य व्यक्ति, शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावकगण छात्र-छात्राएं एवं प्रेस और मीडिया के लोग उपस्थित थे। श्री विल्फ्रेड हेनरी , प्रख्यात विज्ञान शिक्षक,पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर पटना और राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक को उनके शिक्षा में अतुलनीय योगदान, नवाचार, और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु यह पुरस्कार रोटरी क्लब पटना के प्रेसिडेंट श्री अभिषेक राज, रोटेरियन सीमा बल्लभ, रोटेरियन डॉ जीएस झा, रोटेरियन अन्नू नारंग,डॉ बिंदु सिंह और रोटरी क्लब पटना के पूर्व अध्यक्ष श्री अभिषेक पैट्रिक ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।








