सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो शेयर कर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सागर। अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। इसी निगरानी के दौरान थाना कैंट पुलिस को एक युवक द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों में भय का माहौल पैदा करने की जानकारी मिली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी और निगरानी के आधार पर आरोपी की पहचान हर्ष पिता सीताराम राय 19 वर्ष निवासी शिवाजी चौक के पास थाना कैंट के रूप में की। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे कजलीवन मैदान के पास थाना कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना कैंट पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के प्रदर्शन, आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो एवं वीडियो तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी सतर्कता के चलते पुलिस को आरोपी द्वारा हथियारों के साथ फोटो-वीडियो शेयर किये जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुये उसे गिरफ्तार किया गया। थाना कैंट पुलिस द्वारा इसी क्रम में एक ही दिन में दूसरी महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुये अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जानकारी मिलते ही तत्काल कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे, माधव, ब्रजेंद्र गौतम, प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, सृजन तिवारी, भानु सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो शेयर कर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सोशल मीडिया पर हथियारों के ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







