होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

महिला की हत्या और नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कटनी से दबोचा गया फरार आरोपी, पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल

महिला की हत्या और नाबालिग ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

महिला की हत्या और नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कटनी से दबोचा गया फरार आरोपी, पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सामने आए महिला हत्या और नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कटनी से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने 26 फरवरी को शहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मृत महिला के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद हरिओम चौधरी ने कथित रूप से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
जांच में यह भी सामने आया कि मृत महिला हरिओम चौधरी के साथ उसकी पत्नी के रूप में रह रही थी। उसी घर में महिला की दूसरी नंबर की बेटी भी रहती थी। इसी मामले से जुड़े एक अन्य प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हरिओम चौधरी ने अपनी ही 14 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलग से मामला दर्ज किया था।
घटना के सामने आने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद 4 मार्च को पहले आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरा आरोपी हरिओम चौधरी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।
पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश जारी रखी। आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि हरिओम चौधरी कटनी में अपने एक दोस्त के घर छिपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल की गई सामग्री और आरोपियों के रक्तरंजित कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग जामदार के साथ एसआई ताकेश्वरी मरकाम, एएसआई बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रवीण अवस्थी, सुनहर मरावी, आरक्षक विवेक सिंह, मांगे लाल, लोकेन्द्र, अभिषेक पाण्डेय, भगत, नहार, महिला आरक्षक महिमा, सविता और साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!