घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने घर में चोरी के मामले में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है। फरियादी आदेश कुमार पिता अशोक कुमार जैन 36 वर्ष निवासी वर्धमान कॉलोनी ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 13 मई को अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर नोएडा गये थे। 18 मई को दोपहर लगभग 3 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ था तथा ऊपर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लगभग 95 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेही परमजीत पिता जगजीवन राम यादव 24 वर्ष निवासी वीपीओ नांगल ठाकरन, नॉर्थ.वेस्ट दिल्ली, हाल निवासी वर्धमान कॉलोनी सूबेदार वार्ड मोतीनगर को 14 जून को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 8 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की बच्चे की करधौनी तथा सोने की 8 गुरिया, कुल लगभग 53 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, गौरव गुप्ता, लोकेश पटेल, शोहेब बेग, दिनेश,अरुण दुबे, सत्येन्द्र एवं अनुराग की भूमिका रही।
घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया
घर में घुसकर चोरी करने ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







