होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर के बदौना के कुएं में मिले शव की हुई पहचान, 19 वर्षीय युवती की मौत से जुड़ी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सागर के बदौना के कुएं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के बदौना के कुएं में मिले शव की हुई पहचान, 19 वर्षीय युवती की मौत से जुड़ी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

29 सितंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बदौना में खेत के कुएं से बरामद हुए शव की पहचान हो गई है। मृतका गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती थी, जो 29 सितंबर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना मोतीनगर थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पुलिस युवती की मौत के पीछे की वजह जानने के लिए जांच कर रही है।

मोतीनगर पुलिस से रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बदौना गांव में एक खेत के कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत देखकर उसके करीब 8 से 10 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया गया था। सूचना मिलने पर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतका की पहचान गांव की ही 19 वर्षीय युवती के रूप में की। वह 29 सितंबर से लापता थी और उसकी तलाश के लिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी। शव की पहचान होने के बाद अब पुलिस उसकी मौत से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती कुएं तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All