सागर : बीएसएनएल परिसर में सांड गड्ढे में गिरा, तीन घंटे बाद बाहर निकाला
सागर/बीना। पीजी कॉलेज के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक सांड गहरे गड्ढे में गिर गया। डायल 112 और गौ सेवा दल की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गौ सेवा दल के सदस्य राजेंद्र यादव ने बताया कि सांड गड्ढे में ऐसी जगह फंसा था जहां से उसे निकालना नामुमकिन लग रहा था। रेस्क्यू टीम ने ग्राइंडर मशीन मंगवाई और वहां लगी लोहे की रॉड को काटकर रास्ता बनाया, तब जाकर सांड को बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलते ही गौ सेवा दल के सदस्य और डायल 112 की टीम मौके पर सक्रिय हो गई थी। इस पूरे ऑपरेशन में राजेंद्र यादव, शुभम सेन, अनुराग जैन सहित कई युवाओं और पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर सांड की जान बचाई। गौ सेवा दल के सदस्यों ने इस हादसे के लिये सीधे तौर पर बीएसएनएल कार्यालय के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि परिसर में खुले गड्ढों और असुरक्षित इंतजामों की वजह से यह बेजुबान जानवर मुसीबत में फंसा। रेस्क्यू टीम में रुपेश यादव, शरद यादव, विनय यादव, आशीष लोधी, नारायण सेन के साथ डायल 112 से पायलट इमरत सेन और एएसआई संजय यादव भी मुस्तैद रहे। स्थानीय लोगों ने टीम के इस सेवा भाव की जमकर तारीफ की है।
सागर : बीएसएनएल परिसर में सांड गड्ढे में गिरा, तीन घंटे बाद बाहर निकाला
सागर : बीएसएनएल परिसर में ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







