होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अनिल सुचारी बने सागर संभाग के नए कमिश्नर : कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत की सेवानिवृत्त के बाद कलेक्टर के पास था अतिरिक्त प्रभार

सागर। सागर संभाग को नया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। सागर संभाग को नया कमिश्नर मिल गया है। राज्य शासन द्वारा जारी नई प्रशासनिक सूची के अनुसार अनिल सुचारी को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि 30 जून को तत्कालीन कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद सागर कलेक्टर को कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब शासन ने स्थायी नियुक्ति करते हुए अनिल सुचारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अनिल सुचारी इससे पहले रीवा संभाग के कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव पद पर पदस्थ थे। प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सागर संभाग में उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!