होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

डंपर रेलवे फाटक से टकराया, बीना में तीसरी लाइन पर करीब दो घंटे 20 मिनट रेल यातायात प्रभावित रहा

डंपर रेलवे फाटक से टकराया, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

डंपर रेलवे फाटक से टकराया, बीना में तीसरी लाइन पर करीब दो घंटे 20 मिनट रेल यातायात प्रभावित रहा

सागर/बीना। बीना-झांसी रेलवे ट्रैक पर करोंदा रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 315 पर शुक्रवार को एक डंपर की लापरवाही से बड़ा रेल हादसा टल गया। डंपर रेलवे फाटक के बूम से टकरा गया, जिससे बूम टूटकर तीसरी रेलवे लाइन की ओएचई ओवरहेड इलेक्टि्रक स्पेयर वायर से जा टकराया। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से तत्काल तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। करीब दो घंटे 20 मिनट तक इस लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार कंजिया की ओर से आ रहे डंपर और भानगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक के रेलवे फाटक पार करते समय यह घटना हुई। डंपर चालक ने लापरवाही बरतते हुये फाटक के बूम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बूम उछलकर तीसरी रेलवे लाइन की ओएचई स्पेयर वायर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोककर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त बूम और ओएचई स्पेयर वायर की जांच कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे 20 मिनट की मशक्कत के बाद फाटक और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया, जिसके बाद तीसरी रेलवे लाइन पर रेल यातायात पुनः सुचारु हो सका। फाटक बंद रहने और मरम्मत कार्य के चलते रेलवे गेट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि रेलवे ने क्षतिग्रस्त बूम की जगह स्लाइड बूम का उपयोग कर सड़क यातायात बहाल किया। तीसरी लाइन पर यातायात पूरी तरह बंद होने से मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना के बाद आरपीएफ ने जिम्मेदार डंपर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!