होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वारंटी, आखिरकार ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया

चार साल से पुलिस को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वारंटी, आखिरकार ब्रिज के नीचे से पकड़ा गया

सागर/गौरझामर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने चार वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गौरझामर के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल 30 निवासी राजमार्ग लोलरी थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर, महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय देवरी से प्रकरण क्र. 951/08 में धारा 34 एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत स्थाई वारंट जारी था। आरोपी को न्यायालय देवरी में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रमोद सोनकर, शिवप्रताप की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All