सागर : गुटखा लेने गये व्यक्ति ने मचाया धमाल, दो समुदाय के परिवार में मारपीट
सागर/शाहगढ़। थाना क्षेत्र के अमरमऊ गांव के वार्ड 14 स्थित मढ़ई मुहल्ला में जाति विशेष के दो पक्ष में मारपीट का एक मामला सामने आया है। गांव में राजश्री गुटखा लेने गये एक व्यक्ति की दुकानदार महिला से की गई अभद्रता हरकत से दो परिवार समुदाय सदस्यों में मारपीट हो गई। इस संबंध में दोनों पक्षों से नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है। देवेंद्र अहिरवार गुटखा लेने के लिये मोहल्ले की किराना दुकान पर गया था, दुकान पर बैठी 55 वर्षीय गुड्डी बाई पति द्वारका असाटी से राजश्री गुटखा ले रहे देवेंद्र अहिरवार नामक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। जब दुकानदार महिला सहित परिजनों ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों से कई लोग भी बीच बचाव करने तो कोई मामले को तूल देने पहुंचे। देखते ही देखते विवाद ने एक बड़ा उग्र रूप ले लिया और अलग-अलग दो समुदाय में जाति सूचक शब्दों ने गांव का माहौल खराब बना दिया। गुड्डी बाई का आरोप है कि अहिरवार समाज के देवेंद्र, अभिजीत, रूपेश और नरेद्र इन लोगों ने लाठी डंडों और लात घूंसों से हमारे परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में हमारे बेटे मुकेश असाटी और नाती नमन असाटी समेत परिवार के अन्य कई सदस्यों को चोटें आई हैं। इसके अलावा दूसरे पक्ष से देवेंद्र अहिरवार ने पुलिस को बताया कि हमारे परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई है, जिसमें नरेंद्र, अभिजीत मानसी लकी अमित इन सभी को चोट आई है, देवेंद्र ने मुकेश असाटी, नदराम, आकाश, हरिओम, रूपेश, इंदर आदि इन लोगों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाया है। पीड़ित गुड्डी बाई असाटी की शिकायत पर शाहगढ़ थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष देवेंद्र अहिरवार और उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप प्रथम पक्ष पर लगाया है पुलिस ने देवेंद्र के आवेदन को भी जांच में लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर चार युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से प्राप्त आवेदन की जांच उपरांत कार्रवाई जारी है।
गांव के चबूतरे पर
बैठी पंचायत
दो समुदाय का विवाद थाने में विचाराधीन होने के दूसरे दिन गुरूवार की दोपहर अमरमऊ के हनुमान मंदिर के चबूतरे पर समूचे गांव की पंचायत लगी जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया लेकिन बैठक अहिरवार समाज की ओर से कोई भी व्यक्ति प्रतिनिधित्व करने नही पहुंचा। गांव के सरपंच डॉ. राजेश जैन सहित वरिष्ठ सभी लोगों के द्वारा फोन आदि के माध्यम से कई मर्तबा बैठक में आकर अपना पक्ष रखने कहा गया, लेकिन अहिरवार समाज की ओर से कोई नहीं पहुंचा।
सागर : गुटखा लेने गये व्यक्ति ने मचाया धमाल, दो समुदाय के परिवार में मारपीट
सागर : गुटखा लेने गये ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







