होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के बीना में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, ₹1.70 लाख की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार

सागर के बीना में 24 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर के बीना में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, ₹1.70 लाख की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार

बीना। थाना बीना पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुये चोरी गई करीब 1.70 लाख रुपये कीमत की इलेक्टि्रक स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को फरियादी रवेंद्र सिंह बुंदेला 31 वर्ष निवासी वीर सावरकर वार्ड बीना ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम करीब 6.30 बजे 1 नंबर स्कूल के पास खड़ी उसकी एथर कंपनी की सफेद रंग की इलेक्टि्रक स्कूटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी गई स्कूटी और अज्ञात आरोपी की तलाश के दौरान 24 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई स्कूटी एक व्यक्ति देहरी रोड की तरफ लेकर गया है। सूचना की तस्दीक के लिये पुलिस टीम ने फरियादी को साथ लिया और देहरी रोड पर अंडरपास के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति स्कूटी के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रभात पिता रामशंकर अहिरवार 25 निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ में उसने उक्त स्कूटी को 23 अगस्त को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष स्कूटी की तस्दीक कर उसे चोरी के प्रकरण में जब्त कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बरामद एथर इलेक्टि्रक स्कूटी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनूप यादव, निशांत भगत, गजेन्द्र मिश्रा, विजय कुमार गौतम, प्रेमजीत सिंह जादौन, भूपेन्द्र सोलंकी, मंगल यादव, युधिष्ठिर रजक, सूरज शर्मा, महेश नामदेव, बाबूलाल, बृजेन्द्र सिंह, दिनेश राय, महेन्द्र कुमार, रामवीर शर्मा, राखी पाटकर एवं रेवती पटेल की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All