नेशनल हाइवे पर भीषण दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम
मालथौन। नेशनल हाइवे 44 के सागर-ललितपुर मार्ग पर मालथौन के समीप डबडेरा फाटक एवं इटवा फाटक के बीच दो कंटेनर वाहन आमने सामने टकरा गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर की ओर से आ रहे कंटेनर का चालक वाहन की स्ट्रेरिंग में फस गया नेशनल हाइवे की क्रेन मशीन द्वारा बुरी तरह से घायल चालक को बड़ी ही मशक्कत के बाद निकाला जा सका इस दौरान हाइवे के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई और जाम की स्थिति बन गई थी। गंभीर घायल ट्रक चालक को एम्बुलेंस के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित है। नेशनल हाइवे 44 मालथौन सुकालीपुरा पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिस कारण सड़क को मालथौन से ही वन.वे कर दिया गया है। वनवे के एंडिंग पॉइंट पर कोई संकेत नही लगाये गये है जिससे अनेक वाहन चालक मीलों तक वन.वे समझकर ही वाहन दौड़ा देते है और इसी कारण सड़कों पर भीषण दुर्घटनायें हो रही हैं।
नेशनल हाइवे पर भीषण दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम
नेशनल हाइवे पर भीषण दुर्घटना ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







