होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : जरूवाखेड़ा में लगातार दूसरी रात चोरों का धावा, कई घरों से नगदी, जेवर और मोबाइल चोरी

सागर : जरूवाखेड़ा में लगातार ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : जरूवाखेड़ा में लगातार दूसरी रात चोरों का धावा, कई घरों से नगदी, जेवर और मोबाइल चोरी

सागर। सागर जिले के जरूवाखेड़ा गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नया खेड़ा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया। इस दौरान दुर्गेश पटेल, बल्दवान यादव, हेमंत पटेल, राजा पटेल सहित कई परिवारों के घरों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर अलग-अलग घरों से पायल, बिछिया, सोने के सिक्के, नगदी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान ले गए। यहां तक कि एक घर से जूते भी चोरी होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले खेत की ओर लगी दो जगह की तार फेंसिंग काटी। इसके बाद घरों से चोरी किया गया सामान वहीं इकट्ठा किया और बाद में किसी वाहन में भरकर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे एक दिन पहले, गुरुवार रात को भी पंकज चौबे और धर्मेंद्र जैन के घरों में लोहे और लकड़ी के गेट तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। हालांकि उस घटना में चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। लगातार दो दिनों से हो रही चोरी की वारदातों के कारण पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उनका आरोप है कि कई वर्षों से स्थानीय चौकी में केवल चौकी प्रभारी, एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक के भरोसे नरयावली और सुरखी विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस बल की कमी का फायदा उठाकर अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चौकी में अतिरिक्त पुलिस बल की स्थायी नियुक्ति की जाए और क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
वहीं, इस मामले में चौकी प्रभारी अनिल कपूर ने बताया कि पुलिस टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि मौके का मुआयना करने के बाद ही पूरे मामले में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

रिपोर्ट – जितेंद्र यादव 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!