होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ !

सागर में सूने मकान को ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ !

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगंज वार्ड में शनिवार सुबह एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया। परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में सेंध लगा दी।
सुबह करीब 6:30 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था।
जानकारी के अनुसार कृष्णगंज वार्ड, बिजासन मंदिर के पास रहने वाले नंदराम आठिया अपनी पत्नी और बेटी के साथ रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया।
फिलहाल चोरी कितनी हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के लौटने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!