अंधे मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत तीन घायल दो जबलपुर रेफर, तेजगढ़ थाना क्षेत्र के माडनखेड़ा के पास हुआ हादसा पुलिस जांच में जुटी
विशाल रजक तेन्दूखेड़ा! क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे घटित हो रहे हैं इन हादसों का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और अंधे मोड़ और शराब के नशे में वाहन चलाना होता है वहीं दूसरी पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है और हेलमेट लगाने सहित सीटबेल्ट व रफ्तार पर कंट्रोल करने लोगों को समझाइश दी जाती है उसके बाद भी इन हादसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है बुधवार को फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है बुधवार की सुबह 10 बजे तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेहरा मार्ग पर स्थित माडनखेड़ा तालाब के पास बाइक की रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमें तीन लोगों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां से दो लोगों को गंभीर हालत के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है
बाल कटवा कर घर लौट रहे थे घायल
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र के मांडखेड़ा तालाब के पास बुधवार की सुबह हुए हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें भगुन्त सिंह पिता डेलन सिंह लोधी उम्र 70 वर्ष निवासी कोट खमरिया वीरन सिंह पिता तेजी सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कोट खमरिया कृष्ण पिता वीरन सिंह लोधी उम्र 8 वर्ष निवासी कोट खमरिया थाना तेजगढ़ है जो कोट खमरिया से माडनखेड़ा गांव बाल कटवाने के लिए आए थे जहां से बाल कटवाने के बाद वापस अपने घर जाते समय मांडखेड़ा तालाब के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी और बाइक छोड़कर मौके से भाग गया घायल अवस्था में बाइक सवार सड़क किनारे पड़े हैं जिसके बाद राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी जहां सूचना मिलते ही डायल 112 से पायलट चरण सिंह ठाकुर आरक्षक 79 प्रमोद ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
चाचा भतीजा जबलपुर रेफर
इस घटना में भगुन्त सिंह लोधी उम्र 70 वर्ष और वीरन सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है दोनों के पैर सिर और कमर पर गंभीर चोटे आई है परिजनों के अनुसार दो रिश्ते में चाचा भतीजे है साथ ही कृष्ण वीरन का बेटा है जो बुधवार का दिन होने के चलते अपनी बाइक से कोट खमरिया से माडनखेड़ा गांव बाल कटवाने के लिए आए थे लेकिन घर लौटते समय यह हादसा हो गया घटना की सूचना मिलते ही परिजनों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली है बताया जा रहा टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला है
अंधे मोड़ पर रफ्तार बनी हादसे की वजह
जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वह तेजगढ़ करौंदी चौराहे से कलेहरा जबेरा मार्ग है और इस मार्ग पर माडनखेड़ा गांव के बाहर तालाब स्थित है घूमदार अंधा मोड़ है इसी मोड़ पर यह हादसा हुआ है राहगीरों ने बताया हैं कि हादसे का मुख्य कारण बाइक की तेज रफ्तार और अंधा मोड़ प्रतीक होता हुआ दिखाई दे है इस पूरे घटनाक्रम की तेजगढ़ पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी है हादसा कैसे और किस कारण से हुआ है








