सागर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर रविवार का दिन हादसों से भरा रहा। सुबह से दोपहर तक हाईवे पर तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाएँ हुईं। इनमें दो बड़े वाहन (ट्रक और कंटेनर) पलट गए, जबकि एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसों से जहां यातायात प्रभावित हुआ, वहीं गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

सुबह का हादसा: कंटेनर पलटने से हाईवे पर जाम
रविवार सुबह करीब 9 बजे रिछोड़ा गांव के पास हाईवे पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के कारण हाईवे का एक तरफ का आवागमन बंद हो गया और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत की बात रही कि कंटेनर चालक और क्लीनर दोनों सुरक्षित रहे। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

दोपहर का पहला हादसा: बाइक स्लिप होकर घायल
इसी हाईवे पर रिछोड़ा गांव के पास दोपहर 2 बजे ग्राम बरखेड़ा निवासी अर्जुन पटेल अपनी बाइक (एमपी 15 एनएच 5840) से सागर जा रहे थे। अचानक बाइक स्लिप हो गई और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।









