होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

आवारा पशु बने हादसों का कारण, दो दिन में एक किमी के दायरे में तीन सड़क दुर्घटनायें

आवारा पशु बने हादसों का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

आवारा पशु बने हादसों का कारण, दो दिन में एक किमी के दायरे में तीन सड़क दुर्घटनायें
मालथौन। नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिये जानलेवा साबित हो रहा है। नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज से पुलिस थाना और नहर की पुलिया के बीच करीब एक किलोमीटर के दायरे में दो दिनों के भीतर तीन बाइक दुर्घटनाये हो चुकी हैं, इन हादसों में कई लोग घायल हुये हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से वाहन चालकों में भय और चिंता का माहौल है। सोमवार को लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी दीपक लोधी बाइक से लोकसेवा केंद्र जा रहे थे। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक लोधी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बीएमसी सागर रेफर कर दिया गया। इसी तरह रविवार दोपहर करीब 12 बजे एनएच.44 पर नहर की पुलिया के पास बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय से टकराने के कारण बाइक सवार राजन यादव 42 निवासी रामनाथ यादव और संजू घायल हो गये। दोनों मालथौन से मड़ावन गोरी की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर डायल.112 मौके पर पहुंची। आरक्षक महेश कुमार और पायलट भारत सोनी ने दोनों घायलों को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरब्रिज से पुलिस थाना और नहर की पुलिया तक हाईवे के आसपास अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशु अचानक सड़क पर आ जाते है, जिससे वाहन चालकों को संभलने का पर्याप्त मौका नही मिल पाता और दुर्घटनायें हो जाती हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से हाईवे से आवारा पशुओं को हटाने और उन्हें सड़क पर आने से रोकने के लिये ठोस व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।