होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मां के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर,गढ़पहरा स्थित अनगढ देवी मंदिर में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मनी सिंह दोबारा कराएंगे सौंदर्यकरण

मां के उत्तम स्वास्थ्य की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मां के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर,गढ़पहरा स्थित अनगढ देवी मंदिर में सतनाम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मनी सिंह दोबारा कराएंगे सौंदर्यकरण

सागर/सनातन संस्कृति में ऐसी मान्यता है की दान और धर्म करने से कई संकट और कई अनिष्ट टल जाते हैं,शायद इसी मान्यता के चलते सनातनी लोग अपने-अपने हिसाब से दान धर्म या समाज सेवा में तत्पर होते हैं,सतनाम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष मकरोनिया निवासी मनी सिंह गुरोन भी दान धर्म और अपनी जन सेवा को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहता है,मनी सिंह की जनसेवा और धार्मिक गतिविधियां उस वक्त और बढ़ जाती हैं जब उनके परिवार में या उनके माता-पिता किसी समस्या में होते है,मनी सिंह अभी हाल ही में सिख धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से अपने पिता के उत्तम स्वास्थ्य की अरदास कर दान सेवा कर वापस लौटे हैं।

अब अपनी मां त्रपत कौर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर मनी सिंह ने आगामी नवरात्रि में गढ़पहरा की प्रसिद्ध अनगढ़ देवी मंदिर में के सौंदर्य करण कराने का संकल्प लिया है,साथ ही घर में स्थित शिवमन्दिर पर नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन भी किया जाएगा,गौरतलब है की इससे पहले भी मनी सिंह द्वारा प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गढ़पहरा और अनगढ देवी मंदिर में उनकी आस्था के चलते जीर्णोद्धार कराया जा चुका है,जब मनी सिंग से पूछा गया तो उनका कहना था की अनगढ़ देवी में उन्हें अपनी छोटी मां सतवंत कौर की छवि दिखाई देती है, और इसीलिए उनकी आस्था अनगढ़ देवी में है,अब उनके द्वारा मां त्रपत कौर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर दोबारा यह कार्य कराने का संकल्प लिया गया है,जिसे नवरात्रि में पूरा किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!