होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

धान रोपाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा ड्राइवर,ग्रामीणो ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

धान रोपाई के दौरान पलटा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

धान रोपाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबा ड्राइवर,ग्रामीणो ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
सागर। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में शनिवार को धान रोपाई के लिये खेत तैयार करते समय बड़ा हादसा हो गया। खेत में मिट्टी मचाने के दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। जानकारी के अनुसार देवरी के खंडेराव वार्ड निवासी ट्रैक्टर चालक देवेंद्र बैरागी शनिवार सुबह से ग्राम रामगढ़ स्थित अंकु महाराज के खेत में धान रोपाई के लिये मिट्टी मचाने का काम कर रहे थे। खेत में पानी भरा हुआ था और मिट्टी पूरी तरह दलदली हो चुकी थी। काम के दौरान अधिक पानी और दलदली मिट्टी के कारण ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पलट गया और चालक देवेंद्र बैरागी उसके नीचे दब गये। हादसे के बाद खेत में अफरा तफरी मच गई। चालक की आवाज सुनते ही आसपास काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने बिना देर किये राहत कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुये करीब एक घंटे तक लगातार मेहनत की। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर राहत कार्य नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयास और सूझबूझ से चालक की जान बच गई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!