होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सिविल लाइन चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल कई दिनों से बंद,ट्रक की टक्कर से केंट रोड वाला सिग्नल क्षतिग्रस्त

सागर : सिविल लाइन चौराहे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : सिविल लाइन चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल कई दिनों से बंद,ट्रक की टक्कर से केंट रोड वाला सिग्नल क्षतिग्रस्त

सागर शहर के सबसे व्यस्ततम सिविल लाइन चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल कई दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया केंट रोड की ओर लगा ट्रैफिक सिग्नल 27 जनवरी को एक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब तक उसका सुधार कार्य नहीं किया गया है।जिसके बाद से सभी सिग्नल बंद रहने के कारण चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बिना किसी नियंत्रण के ही वाहन निकालना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे से मकरोनिया, परकोटा और कालीचरण चौराहा की ओर जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।

हाल ही में इसी चौराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की स्कॉर्पियो को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वाहन पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि यश अग्रवाल और उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि उस समय भी ट्रैफिक सिग्नल बंद थे।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ट्रैफिक सिग्नल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!