होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

किशनपुरा में दर्दनाक सड़क हादसाः अनियंत्रित कार पलटीए बुजुर्ग महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

किशनपुरा में दर्दनाक सड़क हादसाः ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

किशनपुरा में दर्दनाक सड़क हादसाः अनियंत्रित कार पलटीए बुजुर्ग महिला की मौत, युवक गंभीर घायल
सागर/शाहगढ़। बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निबुआखेड़ा निवासी सुखसिंह यादव अपने साथ नारायण सिंह उर्फ छोटे राजा एवं मानसिंह यादव को लेकर कार क्र. एमपी 15 जेडएम 6575 से किशनपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेरी के पास वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पहले गाय से टकराई और फिर सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी 65 वर्षीय सावित्री साहू को जोरदार टक्कर मारते हुये पलट गई। हादसे में सावित्री साहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एम्बुलेंस से शाहगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कार में सवार 20 वर्षीय मानसिंह यादव घायल हो गये, जिन्हे शाहगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। घटना के समय राजस्व विभाग की सीमांकन टीम भी अपने वाहन से किशनपुरा की ओर जा रही थी। टीम में मौजूद हल्का पटवारी मोनिका चौरसिया एवं अन्य कर्मचारियों ने हादसा होते देखा। घायल युवक के पिता बलवंत यादव के अनुरोध पर उसे तत्काल पटवारी की गाड़ी से शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उपचार मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पलटने के बाद उसमें सवार लोग वाहन से बाहर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला भी काफी दूर जा गिरी। हादसे के बाद कुछ समय तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें से तलवार सहित अन्य सामान भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन वस्तुओं के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सुरक्षित रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अचानक सड़क पर पशु आने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!