बहेरिया में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, ड्राइवर फरार
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान अर्जुन पिता बबलू सौर 25 निवासी सिदगुवां के रूप में हुई है। अर्जुन सिदगुवां स्थित एक क्रेशर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान गढ़ाकोटा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर बहेरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
बहेरिया में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, ड्राइवर फरार
बहेरिया में ट्रक ने बाइक ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







