होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

संकरे दानखेड़ी मार्ग पर फंसा ट्रक, घंटों थमा ट्रैफिक,दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, कड़ी मशक्कत के बाद खुला

संकरे दानखेड़ी मार्ग पर फंसा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

संकरे दानखेड़ी मार्ग पर फंसा ट्रक, घंटों थमा ट्रैफिक,दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार, कड़ी मशक्कत के बाद खुला
सागर/बीना। जिले में खुरई-पठारी मार्ग बंद होने से दानखेड़ी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अचानक काफी बढ़ गई है। सड़क संकरी होने के कारण इस रास्ते पर बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार रात एक ट्रक और बोलेरो के फंस जाने से मार्ग पर घंटों यातायात ठप रहा। घटना शुक्रवार रात की है, जब खुरई-दानखेड़ी मार्ग पर एक ट्रक चालक ने सामने से आ रही गाड़ी को रास्ता देने की कोशिश की। सड़क के किनारे जगह कम होने से ट्रक नीचे उतरकर गड्ढे में फंस गया। इसके तुरंत बाद एक बोलेरो भी वही फंस गई, जिससे रास्ते के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। पठारी मार्ग बंद होने की वजह से दानखेड़ी मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से पठारी, विदिशा और भोपाल की ओर आने-जाने वाले वाहन इसी छोटे रास्ते से गुजर रहे हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ने के बावजूद सड़क की चौड़ाई न बढ़ाये जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क पर ट्रक और बोलेरो के फंसने से कई घंटों तक जाम लगा रहा। मौके पर मौजूद लोगों और चालकों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया। रास्ता साफ होने के बाद ही गाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर बढ़े यातायात को देखते हुये सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All