होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता के मामले में दो गिरफ्तार, 2021 से फरार स्थायी वारंटी भी पकड़ा

शासकीय उचित मूल्य दुकान में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता के मामले में दो गिरफ्तार, 2021 से फरार स्थायी वारंटी भी पकड़ा
सागर। मोतीनगर पुलिस ने एक ही अवधि में दो कार्यवाही करते हुये शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही वर्ष 2021 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को फरियादी चारू जैन निवासी रहली ने शास्त्री वार्ड स्थित शास. उचित मूल्य दुकान में वितरण एवं स्टॉक संधारण में अनियमितता किये जाने संबंधी शिकायत थाना मोतीनगर में प्रस्तुत की थी। शिकायत की जांच एवं मौके की कार्यवाही में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाये जाने पर पुलिस ने दुकान की विक्रेता रमा पति अतुल तिवारी 50 निवासी मंगलधाम कॉलोनी अंबेडकर वार्ड मोतीनगर तथा सहा. विक्रेता अनुरोध तिवारी पिता अतुल तिवारी 23 के विरुद्ध धारा 316(4), 318(4), 3(5) बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किये जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसी दौरान 3 सितंबर को मोतीनगर पुलिस को सूचना मिली कि वर्ष 2021 में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटी राजेश पिता मुन्नालाल अहिरवार 42 निवासी अमावनी थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये उसे अभिरक्षा में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जारी जेल वारंट के आधार पर उसे जेल दाखिल कराया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All