होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बसिया जंगल में दो गायों की हत्या,ग्रामीणों में आक्रोश

सागर : बसिया जंगल में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बसिया जंगल में दो गायों की हत्या,ग्रामीणों में आक्रोश
सागर : बांदरी थाना क्षेत्र स्थित बसिया जंगल में दो गायों की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश गायों के शरीर से मांस निकालकर ले गये। घटनास्थल पर गायों के कटे हुये अवशेष मिलने के बाद से पशुपालकों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मूडरा जरूवाखेड़ा के रहने वाले पशुपालक तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि उनकी दो गायें दो दिन पहले जंगल में चरने गई थी। जब वे शाम तक घर नहीं लौटीं, तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि बसिया के जंगल में गायों के कटे हुये नाक, कान और पूंछ पड़े हुये हैं। मौके पर पहुंचकर तुलसीराम ने अवशेषों की पहचान अपनी लापता गायों के रूप में की। पीड़ित तुलसीराम ने बताया कि दोनों गाय दुधारू थी और उनमें से एक गाय गर्भवती भी थी। इन पशुओं की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये थी। गाय मालिक ने आरोप लगाया कि अज्ञात शिकारियों या असामाजिक तत्वों ने मांस के लालच में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। टीम ने मौके का मुआयना किया है। उन संदिग्धों की तलाश की जा रही है, जो मांस के अवैध व्यापार या शिकार में संलिप्त हो सकते हैं। जांच के बाद दोषियों को बख्शा नही जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!