होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भंडारे में भोजन व हैंडपंप का पानी पीने से दो दर्जन ग्रामीण बीमार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज कुछ जिला अस्पताल रेफर

भंडारे में भोजन व हैंडपंप ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

भंडारे में भोजन व हैंडपंप का पानी पीने से दो दर्जन ग्रामीण बीमार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज कुछ जिला अस्पताल रेफर

उल्टी दस्त की शिकायत पर शुक्रवार की देर रात हुए थे भर्ती स्वास्थ्य विभाग व पीएचई विभाग की टीम पहुंची जांच करने

विशाल रजक तेंदूखेड़ा।  ब्लॉक के ग्राम मोहरा में शुक्रवार रात करीब 25 ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है ग्रामीणों के अनुसार वो गांव में एक मंदिर के पास आयोजित भंडारे शामिल हुए थे जहां उन्होंने भोजन किया था। इसके बाद शाम 6 बजे से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शनिवार की सुबह मोहरा ग्राम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है ताकि बीमारी के सही कारण का पता लगाया जा सके साथ ही स्वास्थ्य विभाग का अमला घर घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रहा है
इनकी बिगड़ी तबीयत
बीमार हुए लोगों में गुड्डी बाई पति निरपत सिंह लोधी उम्र 55 वर्ष संजय पिता निरपत सिंह उम्र 38 बड़ी बाई पति दशरथ सिंह लोधी उम्र 55 खिलान पिता दशरथ सिंह लोधी उम्र 33 विक्रम पिता पंचम सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल दमोह में चल रहा है
विक्रम लोधी ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के माता मंदिर के पास भंडारा हुआ था, जिसमें अधिकांश ग्रामीणों ने भाग लिया था। भंडारे से लौटने के बाद उन्हें अचानक पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए उन्होंने पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन शुक्रवार रात जब परेशानी बढ़ी तो वे अस्पताल पहुंचे
जिन्होंने भंडारे में प्रसादी खाई वही बीमार
मोहरा निवासी संजय लोधी ने आशंका जताई कि भंडारे के खाने में कुछ गड़बड़ थी, क्योंकि केवल वही लोग बीमार हुए, जिन्होंने वहां भोजन किया था उन्होंने बताया कि भंडारे में गक्कड़ और भर्ता परोसा गया था। बीमारी का सटीक कारण अभी अज्ञात है लेकिन लगभग दो दर्जन ग्रामीण प्रभावित हुए हैं
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया सभी को फूड प्वाइजनिग हुआ है। यह कोई बीमारी नहीं है। भंडारे का भोजन खाने के बाद यह स्थिति बनी है साथ ही स्वास्थ्य विभाग टीम मोहरा गई है जो घर घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है
पीएचई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही आनन फानन में तेंदूखेड़ा से पीएचई विभाग की टीम भी शनिवार की सुबह मोहरा ग्राम पहुंची जहां टीम ने पहले जिस स्थान पर भंडारे का आयोजन किया था और लोगों ने पानी पिया था उस स्थान पर लगे हैंडपंप की जांच-पड़ताल की और पानी का सेंपल लिया गया साथ ही गांव के अन्य हैंडपंपों की जांच कर पानी का सैम्पल लिया जहां पीएचई विभाग के अधिकारियों की टीम ने पानी के सैम्पल के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है
7 दिन गांव में तैनात रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
तेंदूखेड़ा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक बरौनियां स्वयं स्वास्थ्य टीम के ग्राम पहुंचे और उन्होंने आगामी 7 दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओआरएस घोल और अन्य चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है
प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छ भोजन एवं पेयजल का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करे
सभी खतरे से बाहर हैं
इस संबंध में तेंदूखेड़ा सीबीएमओ डॉक्टर अशोक बरौनया ने बताया कि जितने लोगों ने भोजन किया था, वही लोग बीमार हुए हैं। जिसमें कुछ लोगों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बाकी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है सभी लोग स्वस्थ हैं। हम भी गांव भी गए थे, अन्य लोगों की जानकारी ली गई है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!