सागर में दिनदहाड़े बवाल : दो पक्ष भिड़े, ओवरब्रिज पर जुटी भीड़ ने देखा तमाशा
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ ओवरब्रिज के नीचे बनी झोपड़ियों में रहने वाले दो पक्षों में गुरुवार दोपहर 12 मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट और हंगामे में बदल गई। दोनों ओर से महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नीचे चल रहे इस विवाद से ज्यादा चौंकाने वाला दृश्य ऊपर ओवरब्रिज पर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन रोककर ‘तमाशबीन’ बन गए। लोग खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर स्थिति संभालने या विवाद शांत कराने की कोशिश नहीं की।
काफी देर तक चला यह हंगामा किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।








