12 और 16 साल से फरार दो स्थायी वारंटी भोपाल से गिरफ्तार, भेजे गये जेल
सागर। थाना सुरखी पुलिस ने 12 एवं 16 साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार विजय सिंह ठाकुर विद्युत अधिनियम की धाराओं 39 एवं 44 से संबंधित प्रकरण क्र. 5236/2006 में पिछले 12 वर्षों से फरार था। पुलिस टीम ने उसे 5 सितंबर को भोपाल के ईश्वर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार आमान उर्फ पप्पू धारा 279, 337 एवं 338 भादवि से संबंधित प्रकरण क्र. 292/2010 में पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था। उसे भी 5 सितंबर को भोपाल के लालघाटी-दाता कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर भोपाल पहुंचकर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, नरेन्द्र कुमार, सौरभ रैकवार, संदीप सोलंकी, विकास मिश्रा की भूमिका रही।
12 और 16 साल से फरार दो स्थायी वारंटी भोपाल से गिरफ्तार, भेजे गये जेल
12 और 16 साल से ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







