होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

नवरात्रि कार्यक्रम में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

नवरात्रि कार्यक्रम में जा रहे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नवरात्रि कार्यक्रम में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो परिवारों में पसरा मातम

नौगांव के पास हार्वेस्टर ने बाइक को मारी टक्कर, अमर राजपूत की मौके पर मौत; गंभीर घायल अविराज सिंह यादव ने भोपाल ले जाते समय तोड़ा दम

सागर/बीना। नवरात्रि पर देवी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। रविवार को ग्राम नौगांव के पास एक हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमर राजपूत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अविराज सिंह यादव ने सोमवार को भोपाल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, सागर के मोतीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय राजपूत के 20 वर्षीय बेटे अमर राजपूत और अविराज सिंह यादव समेत पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर बीना से रेता मुहांसा जा रहे थे। उन्हें नवरात्रि के अवसर पर आयोजित देवी प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होना था। इसी दौरान ग्राम नौगांव के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

दुर्घटना में अमर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अविराज सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

एक ही हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवरात्रि के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All