होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के बीना में सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, पानी से भरे गड्ढों में उतरे कांग्रेस नेता

बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग पर गहरे गड्ढों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग पर गहरे गड्ढों और जलभराव से नाराजगी, जल्द मरम्मत नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

बीना। बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग की खराब हालत को लेकर कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष और कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे और पानी से लबालब गड्ढों में बैठकर तैरते हुए सड़क की बदहाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीना-आगासौद-मुंगावली मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट से आने-जाने वाले पेट्रोल-डीजल टैंकर, गैस टैंकर और फ्लाई ऐश से भरे भारी डंपर लगातार गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।

बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई।

पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर पानी से भरे गड्ढों में उतर गए। दोनों ने गड्ढों में बैठकर और तैरकर सड़क की स्थिति को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार अंबरपंथी ने अस्वस्थ होने के कारण फोन पर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तत्काल पत्राचार कर सड़क की समस्या पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय, अमित ठाकुर, भूपेंद्र गोंदना, रितिक सिंह, रामबाबू ठाकुर, विजय सिंह, कल्याण सिंह, शुभम ठाकुर और शिवकुमार चढ़ार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All