होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे झील से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

सागर एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे झील से अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

सागर। शहर के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे झील में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गार्ड की मदद से शव को नाव के जरिए बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला….

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे गार्ड आकाश अमन ब्रिज के नीचे केबल देखने गए थे। तभी उन्हें झील में उतरता हुआ शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत सुपरवाइजर विक्की रैकवार को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गार्ड संजू रैकवार की सहायता से नाव लेकर झील में उतरी और शव को बाहर निकाला।

युवक की उम्र और मौत की जांच

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आ सकेगा।

लगातार मिल रही हैं लाशें

यह घटना कोई पहली नहीं है। बीते कुछ महीनों में एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े इलाकों में कई बार लाशें मिल चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कॉरिडोर अब आत्महत्या का अड्डा बनता जा रहा है। अंधेरे और असुरक्षित हिस्सों में निगरानी की कमी के कारण यहां ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

पुलिस की चुनौती

फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी जरूरत है।

अगर आपको इस मामले के वीडियो देखना है तो ग्रुप से जुड़े 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!