होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में रास्ता बंद तो बच्चों संग कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, बोले- टोल प्लाजा की मनमानी से बढ़ी परेशानी

सागर में रास्ता बंद तो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में रास्ता बंद तो बच्चों संग कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, बोले- टोल प्लाजा की मनमानी से बढ़ी परेशानी

सागर। ग्राम किशनपुरा से होकर गुजरने वाले पुराने सागर-बीना मार्ग क्रमांक 26(A) को बार-बार बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम शिकायत देकर मार्ग को सुचारु रूप से खुलवाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि यह मार्ग किशनपुरा सहित आसपास के ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, जो आगे मूगरा सड़क मार्ग के माध्यम से भोपाल से जुड़ता है। आरोप है कि किशनपुरा टोल प्लाजा के प्रबंधक ठेकेदार द्वारा बिना पूर्व सूचना के मनमाने तरीके से आम रास्ता बंद कर दिया जाता है। इससे सागर, खुरई, बीना सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने में परेशानी होती है और बसें व अन्य यात्री वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते।

सबसे अधिक परेशानी जरूआखेड़ा और नरयावली जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है, जिन्हें बाईपास टोल प्लाजा पर जाकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और बताया कि रास्ते से निकलने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्र टिप्पणियां और अशोभनीय इशारे किए जाने से छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पुराने आम रास्ते को तत्काल खुलवाने, बिना सूचना मार्ग बंद करने वाले टोल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने, भविष्य में रास्ता बंद करने की स्थिति में पूर्व सूचना देने और वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में 181 सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।