होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कॉलेज छात्र ने क्यों दी जान ? 19 वर्षीय विवेक का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सागर : कॉलेज छात्र ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : कॉलेज छात्र ने क्यों दी जान ? 19 वर्षीय विवेक का शव फंदे पर मिला, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सागर/बीना। खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में एक कॉलेज छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण शव करीब 15 घंटे तक फंदे पर लटका रहा। गुरुवार दोपहर को शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार इनायतपुर निवासी 19 वर्षीय विवेक अहिरवार बुधवार शाम खिमलासा से घर लौटा था। शाम करीब 6 बजे वह घर से बाहर निकला और रात 8 बजे तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास ही मवेशियों को बांधने वाले एक अन्य घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के दादा प्रीतम अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी थी। उनके अनुसार पुलिस रात 11 बजे मौके पर पहुंची और कमरे को ताला लगाकर चली गई। पुलिस ने शव को फंदे से नहीं उतारा और कहा कि गुरुवार सुबह 7 बजे शव को उतारा जायेगा। हालांकि पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद सुबह 11 बजे शव को फंदे से उतारा। प्रीतम अहिरवार ने आरोप लगाया कि उनका पोता करीब 15 घंटे तक फंदे पर लटका रहा। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे परिजन नगर पालिका के शांति वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिये खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के दादा प्रीतम अहिरवार ने बताया कि विवेक के पिता इंदौर में मजदूरी करते हैं। विवेक ने इसी साल खिमलासा के कॉलेज में प्रवेश लिया था और बुधवार को वह कॉलेज गया भी था। वहां से लौटने के बाद वह घर से निकला और फिर उसका शव मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह तो पता नहीं है। मोबाइल बंद था, मोबाइल खुलने के बाद ही पता चल सकता है कि उसने यह कदम क्यों उठाया था।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!