होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर के मोतीनगर क्षेत्र में मिला 40 साल के व्यक्ति का शव

सागर।  मोती नगर थाना क्षेत्र ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर।  मोती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से कुछ ही दूरी पर बने मुख्य चौराहे के समीप उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां सिग्नल पोल के नजदीक से एक 40 साल के युवक की बॉडी बरामद की गई
जी हां बॉडी मिलने से चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दरअसल रविवार सुबह करीब 10 बजे शहर के मोती नगर चौराहे के समीप सिग्नल पोल के पास एक युवक अमृत अवस्था में पड़ा मिला सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की गई।पुलिस जांच में मृतक की पहचान राकेश पिता गोवर्धन पटेल उम्र 40 साल निवासी भूतेश्वर मंदिर के पास के रूप में हुई
बताया जा रहा है कि मृतक युवक शराब पीने का आदी था और नशे की लत के चलते ही वह अपने घर से आए दिन गायब रहता था।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बहरहाल इस 40 साल के युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर वह एक हादसे का शिकार हुआ है वह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन बीच चौराहे पर इस 40 साल के युवक की बॉडी मिलने से सनसनी जरूर फैल गई

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!