होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में पालतू डॉग की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका,मालिक ने कोतवाली में की शिकायत

सागर में पालतू डॉग की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में पालतू डॉग की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका,मालिक ने कोतवाली में की शिकायत

सागर। शहर के रानीपुरा इलाके में एक पालतू कुत्ते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल की फीमेल डॉग की अचानक मौत से इलाके में चर्चा का माहौल है। मालिक ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते को जहर दे दिया, जिससे उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुरा निवासी प्रशांत रैकवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पालतू जर्मन शेफर्ड फीमेल डॉग रविवार रात करीब 10 बजे अचानक तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मालिक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते को जहरीला पदार्थ खिलाया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। प्रशांत रैकवार ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह डॉग लंबे समय से परिवार के साथ रह रही थी और घर के सदस्य की तरह ही उसकी देखभाल की जाती थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार काफी आहत है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!