होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

घर में घुसकर हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सागर : घर में घुसकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : घर में घुसकर हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
सागर। 22 जनवरी को फरियादी देवेन्द्र यादव पिता स्व. सुखलाल यादव 35 वर्ष निवासी नीलकंठ मंदिर के पास बल्लभनगर वार्ड द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21 जनवरी की रात्रि लगभग 11 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले का लालू यादव अपनी स्कूटी से उसके घर के सामने आकर फरियादी की पत्नी से अभद्रता करते हुये सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद करने लगा। फरियादी द्वारा समझाइश दिये जाने के बाद वह अपने घर के अंदर चला गया। कुछ समय पश्चात लालू यादव, आकाश यादव एवं राहुल यादव हाथों में डंडा एवं चाकू लेकर जबरन फरियादी के घर में घुस आये और अश्लील गालियां देते हुये हमला कर दिया। इस दौरान लालू यादव ने डंडे से फरियादी की पीठ पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई वहीं राहुल यादव एवं आकाश यादव ने फरियादी के गालों पर चाटें मारी, जिससे दोनों गालों में सूजन एवं चोटें आईं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। राहुल उर्फ लेखराम यादव पिता मुन्नालाल यादव 23 वर्ष, आकाश उर्फ मट्टू यादव पिता मुन्नालाल यादव 25 वर्ष दोनों निवासी इतवारी टोरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू जप्त किये गये। तत्पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, राकेश भट्ट, नदीम शेख, महेन्द्र चंदौर का योगदान रहा

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!