होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल, बकाया बिल पर कार्यवाही बनी विवाद की वजह, दंपत्ति पर केस दर्ज

बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल, बकाया बिल पर कार्यवाही बनी विवाद की वजह, दंपत्ति पर केस दर्ज
सागर। मार्च क्लोजिंग के चलते विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली के लिये सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सागर के लाजपतपुरा वार्ड में बिजली विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर संभाग सागर में पदस्थ अतिरिक्त लाइनमैन गोविंद प्रसाद राठौर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सहायक यंत्री कृष्ण कुमार के निर्देश पर वे अपनी टीम रोहित कुमार, अभय यादव और कौशल सेन के साथ उमा देवी के घर पहुंचे थे, जिन पर करीब 60 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। सुबह लगभग 11.30 बजे टीम ने पोल से बिजली कनेक्शन काटने की कार्यवाही की। इसी दौरान उमा देवी और उनके पति जयशंकर अहिरवार मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। आरोप है कि दोनों ने कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझाने पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में गोविंद प्रसाद राठौर की पीठ में चोट आई, जबकि रोहित कुमार के हाथ में भी चोट लगी। स्थिति बिगड़ते देख बिजली विभाग की टीम मौके से हट गई और कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उमा देवी और जयशंकर अहिरवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!