होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में जैन मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी :  19 छत्र, नकदी व CCTV–DVR ले गए चोर, मौके पर मिला पैन कार्ड और एटीएम

सागर में जैन मंदिर से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में जैन मंदिर से 5 किलो चांदी चोरी : 
19 छत्र, नकदी व CCTV–DVR ले गए चोर, मौके पर मिला पैन कार्ड और एटीएम

सागर जिले के सुरखी क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों ने एक जैन मंदिर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भगवान के 19 चांदी के छत्र, दानपेटी में रखी नकदी सहित सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरी गए चांदी के छत्रों का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है।

सोमवार सुबह 5:30 बजे जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तब घटना का पता चला। मंदिर में सामान बिखरा देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही जैन समाज के लोगों की बड़ी संख्या मंदिर परिसर में जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार, चोर देर रात मंदिर में दाखिल हुए। पहचान से बचने के लिए उन्होंने सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को उखाड़ दिया और रिकॉर्डिंग के लिए लगा डीवीआर भी निकाल ले गए। इसके बाद मंदिर में लगे 19 चांदी के छत्र और दानपेटी से नकदी चोरी कर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सागर से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान मंदिर परिसर से एक पैन कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह सामान चोरों का हो सकता है। दोनों कार्ड जब्त कर लिए गए हैं और इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मंदिर में हुई चोरी से जैन समाज में रोष है और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!