होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : दीवार तोड़कर 60 बकरियां-बकरे गायब, पशुपालक की जिंदगी पर संकट

सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2 में गुरुवार की रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने चैनु पाल के घर की दीवार तोड़कर उनके पशु बाड़े से करीब 50 बकरियां और 10 बकरे उठा ले गए। सुबह जब चैनु पाल रोज़ की तरह पशुओं को देखने पहुंचे तो टूटी हुई दीवार और खाली बाड़े को देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

चैनु पाल का परिवार पीढ़ियों से बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाता आ रहा है। इस चोरी से उनका पूरा कारोबार प्रभावित हो गया है। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर बकरियों की चोरी ने उनके परिवार की रोज़ी-रोटी पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से बकरियों की तलाश और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। गांववालों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है। इतने बड़े पैमाने पर चोरी को अंजाम देने से यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल रहे होंगे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!