होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : खेतों में लगी आग, 4 किसानों की 10 एकड़ फसल जली तेज हवा से फैली आग

सागर : खेतों में लगी ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : खेतों में लगी आग, 4 किसानों की 10 एकड़ फसल जली तेज हवा से फैली आग
गेहूं-चना की फसल और पाइप खाक, 2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
सागर/जैसीनगर। कृषि उपज मंडी के पास शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे खेतों में अचानक आग लग गई, जो तेज हवा के कारण फैलकर चार किसानों के खेतों तक पहुंच गई। इस आगजनी में करीब 10 एकड़ में खड़ी और कटी हुई गेहूं-चना की फसल के साथ कई सिंचाई पाइप जलकर खाक हो गये। आग बुझाने के प्रयास में कुछ किसानों के हाथ पैरों में फफोले भी पड़ गये। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह ठाकुर का खेत जो बबलू सौर बटाई से लिये है इनके खेत मे आग लगी, जो फैलते हुये गब्बर पटेल, पूरन पटेल और मनोज पटेल के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने रामजी चौरसिया के निजी टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैलती रही। सूचना पर डायल.112 मौके पर पहुंची और बिलहरा व सुरखी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, जो करीब दो घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसीनगर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं होने से आगजनी की घटनाओं में नुकसान बढ़ जाता है, इसलिये यहां स्थायी फायर ब्रिगेड की मांग लंबे समय से की जा रही है। फिलहाल आग कैसे लगी कारण स्पष्ट नहीं हो सका जो जांच के बाद सामने आयेगा। वह स्थानीय पटवारी संदीप ने जानकारी देते हुये बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी संबंधित किसानों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी और किसानों आरबीसी 6(4) के तहत मुआवजा दिलाया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All