होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर लाखा बंजारा तालाब में युवती ने लगाई छलांग, वोट क्लब कर्मचारियों ने बचाई जान

सागर शहर का लाखा बंजारा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर शहर का लाखा बंजारा तालाब अब धीरे-धीरे सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फिर वही मंजर देखने को मिला जब एक लड़की ने चलते-चलते अचानक कॉरिडोर से तालाब में छलांग लगा दी।

कॉरिडोर पर मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में गिरते देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी। गनीमत रही कि तालाब में जिस जगह लड़की कूदी, वहां पानी कम था और पास में ही वोट क्लब के कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बिना देर किए वोट लेकर मौके पर पहुंचकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला।

इधर सूचना के बाद गोपालगंज थाने से पुलिस भी पहुंची लेकिन पुलिस की तैयारी सवालों के घेरे में रही। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से थाने की दूरी ज्यादा नहीं है, इसके बावजूद कोई वाहन नहीं भेजा गया। पुलिसकर्मी बाइक से पहुंचे और फिर आधे घंटे तक महिला कांस्टेबल का इंतजार होता रहा। बाद में महिला कांस्टेबल एक्टिवा से आई और उसी स्कूटर से लड़की को अस्पताल ले जाया गया।

लोगों ने कहा कि अगर रास्ते में लड़की की हालत बिगड़ जाती तो जिम्मेदारी किसकी होती जब थाना पास में ही है तो फिर गाड़ी क्यों नहीं आई यह पुलिस की गंभीर लापरवाही को दिखाता है।

बता दें..  इससे पहले भी तालाब के इसी कॉरिडोर से कई लोग छलांग लगा चुके हैं। कुछ दिन पहले एक महिला ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉरिडोर पर सुरक्षा के लिए मजबूत जाली लगाई जाए ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें। फिलहाल पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है।

 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!